
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
मंगलवार की देर रात गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में
तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्राली में घुस गई। जिससे कार में सवार 3 युवकों की मौत हो गई। 2 युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर बताई है।
जानकारी के मुताबिक गुलरिहा के डुमरी नंबर 1 का सत्यम निषाद मंगलवार को अपने दोस्त अभय निषाद, बजरंगी निषाद, संगम और विजय के साथ जा रहा था, रात 10 बजे गुलरिहा डुमरी नंबर निवासी अभय निषाद की स्विफ्ट डिजायर कार से चारों युवक घूमने निकले। रास्ते में भटहट के पास साइकिल से जा रहे होमगार्ड को कार से ठोकर लग गई। इसके बाद अभय कार की स्पीड तेज कर भागने लगा।
इस दौरान इंडियन बैंक के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। धमाके की तरह तेज आवाज होने पर आस-पास के लोग वहां पहुंंचे। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, कार का एयर बैग भी खुला हुआ था। पांचों युवक उसमे फंसे हुए थे। कार का दरवाजा तोड़कर किसी तरह पुलिस की मदद से पांचों युवकों को बाहर निकाला गया।
मौके पर ही अभय निषाद और बजरंगी निषाद की मौत हो गई थी। हादसे में कार में सवार सत्मय, संगम और विजय भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़े थे। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों मृतकों का शव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परिजनों को सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज में भारी भीड़ जुट गई भीड़ जुट गई, हर और चीख पुकार मची थी।गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों घायलों की भी हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। कार की स्पीड बहुत तेज थी। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी ट्राली का पहिया भी छटक गया है।
Updated on:
30 Jul 2025 03:32 pm
Published on:
30 Jul 2025 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
