10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती ने थाने में खाया जहर, महकमे में मचा हड़कंप…

गोरखपुर के पिपराइच थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने में ही एक युवती ने जहर खा लिया, उसकी तबियत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे सीएचसी पिपराइच पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, थाने में युवती ने खाया जहर

गोरखपुर में प्यार में अंधी एक युवती ने थाने में ही जहर खा लिया, इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक युवती की शादी 19 अप्रैल को तय थी लेकिन वह इस शादी को नहीं करना चाहती थी, उसका एक लड़के से लव अफेयर चल रहा था। जब घरवाले प्रेमी से शादी की जिद नहीं माने तो युवती ने थाने में जहर खा लिया

शादी तय होने से नाराज युवती ने छोड़ा घर, युवक को पुलिस ने बिठाया थाने

जानकारी के मुताबिक पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली युवती का 19 अप्रैल को शादी तय थी। युवती इस शादी को लेकर काफी तनाव में थी, परिजनों ने बताया कि अचानक 8 अप्रैल की सुबह बिना बताए वह कहीं चली गई। काफी ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली। तब परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पिपराइच इलाके के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ लड़की भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। 9 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवक के घर पहुंची। आरोपी युवक घर पर ही मिला। जिसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने कहा कि वह लड़की को नहीं भगाया है।

प्रेमी को थाने में बिठाए जाने की सूचना पर युवती पहुंची थाने

पुलिस के मुताबिक, युवती की तलाश चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर के समय लापता युवती खुद ही थाने आ गई, यह देख पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों के सामने ही युवती ने सीधे सीधे कह दिया कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी, किसी दूसरे से नहीं इस कारण ही वह शादी तय होने से नाराज होकर घर छोड़ दी। युवती ने परिजनों के सामने ही कहा कि वह किसी भी हाल में शादी अपने प्रेमी से ही करेगी। यह कहते हुए हंगामा करने लगी। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की।

शुक्रवार की दोपहर युवती ने थाने में खाया जहर

युवती के हंगामा करते देख पिपराइच थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने महिला कांस्टेबल को बुलाकर पीड़िता का बयान लेने का निर्देश दिया। महिला कांस्टेबल युवती को लेकर बयान लेने के लिए लेकर गई। तभी दोपहर करीब एक बजे युवती अपने पास रखा कीटनाशक पदार्थ खा ली। हालत बिगड़ने पर थाने में भी अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने फौरन उसे CHC पिपराइच भिजवाया, फिर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि युवती का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। वर्तमान में लड़की की स्थिति सामान्य है।