6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में बेखौफ मनबढ़ों ने गोली मारकर फिर कर दी हत्या

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
murder

यूपी के इस जिले में बेखौफ मनबढ़ों ने गोली मारकर फिर कर दी हत्या

बेखौफ मनबढ़ों ने सोमवार की देर रात में झंगहा क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मामूली कहासुनी में हुई इस हत्या के बाद गुस्साएं गांववालों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। मृतक के परिवारीजन व गांववाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर आला अफसर पहुंच लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।
झंगहा क्षेत्र के जंगलरसूलपुर नंबर दो के लक्ष्मीपुर टोला के रहने वाले 46 साल के हरगुन मल्लाह गांव में हो रहा कोई कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। देर रात को कार्यक्रम देखने के दौरान उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी से गुस्साएं कुछ मनबढ़ों ने हरगुन को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मनबढ़ आराम से फरार हो गए। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर सीओ समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
सुबह-सवेरे इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने गांव के बाहर सड़क को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों के गुस्से की सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन लोग बिना गिरफ्तारी के किसी भी सूरत पर मानने को तैयार नहीं थे। खबर लिखे जाने तक लोग जाम लगाए हुए थे।