9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन कार्ड पर पत्नी की जगह लग गई साली की फोटो, चार साल से छिपा रखा था, घर में मचा बवाल

पत्नी की जगह राााशन कीर्ड में साली की फाेटाे लगने पर घर मेंं शुरू हुई कलह अब पति महोदय राशन कार्ड में फाेटाे ठीक कराने के लिये लगा रहे विभाग का चक्कर

2 min read
Google source verification
Ration Card

राशन कार्ड पर पत्नी की जगह लग गई साली की फोटो, चार साल से छिपा रखा था, घर में मचा बवाल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. राशन कार्ड बनवाने के कितने ही फायदे हैं। कई जगह इसे दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है तो कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये भी इसकी जरूरत पड़ती है। पर इतने फायदे की चीज अगर परेशानी का सबब बन जाए तो। गोरखपुर के एक व्यक्ति के साथ यही हुआ। उसका राशन कार्ड तो बना लेकिन उसमें पत्नी (Wife Photo) की फोटो की जगह उसकी साली की फोटो (Sister in Law Photo) छप गई। बस इसी बात को लेकर पत्नी से उसकी कलह शुरू हो गई। एक तरफ पत्नी नाराज हुई तो दूसरी ओर साली ने भी बातचीत करना बंद कर दिया। विभाग की गलती के चलते परेशान आवेदक अब राशन कार्ड (Ration Card) में फोटो बदलवाने के लिये विभाग के चक्कर लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें- विकलांग बच्चा पैदा हुआ तो 4 डाॅक्टरों पर मुकदमा, चारों ने जांच कराकर कहा था स्वस्थ होगा बच्चा

मामला गोरखपुर (Goakhpur) के गीता वाटिका का है। यहां के निवासी एमएन ओझा ने राशन कार्ड बनवाया जो उनकी पत्नी के हाथ लग गया। कार्ड खोलते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। राशन कार्ड में पत्नी की जगह साली (पत्नी की बहन) की फोटो लगी थी। इसका खुलासा होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। पत्नी तो नाराज थी ही जब इस बात का पता साली को लगा तो उसने भी जीजा से बातचीत बंद कर दी।

इसे भी पढ़ें- एक ही छत के नीचे देखनी हैं 40 से अधिक दुलर्भ तितलियां आइए गोरखपुर

चार साल बाद खुला राज

राशन कार्ड नया नहीं बनवाया गया था, बल्कि चार साल पहले बना था। गीता वाटिका के दो भाइयों ने राशन कार्ड के लिये साथ आवेदन दिया था 15 दिन बाद दोनों का राशन कार्ड बनकर भी आ गया। छोटे भाई का कार्ड तो बिल्कुल ठीक था, पर बड़े भाई के राशन कार्ड में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई थी। पत्नी की जगह साली की फोटो छप गई थी। चार साल तक इस गड़बड़ी को छिपाए रखा, लेकिन इधर बीच एक दिन पत्नी के हाथ वह कार्ड लग गया।

इसे भी पढ़ें- UP Wild Life: एक साल में 15 फीसदी बढ़े सारस पक्षी

दोनों को मनाने की कोशिश

इस मामले के सामने आने के बाद अब पीड़ित पति पत्नी को मनाने की कोशिश में जुटा है। उसका गुस्सा कम करने के लिये वह राशन कार्ड में फोटो बदलवाने की कवायद में जुट गया है। उधर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आवेदन मिलने पर उसके राशन कार्ड की गड़बड़ी दुरुस्त हो जाएगी। फिलहाल पीड़ित पत्नी और साली को यह समझाने में जुटा है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। यह गलती उसकी नहीं बल्कि आपूर्ति विभाग की है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग