
गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के दिन बहुरने वाला है, अब यहां दुनिया का सबसे उन्नत 3D प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। GDA के 46.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। GDA ने 3 D प्रोजेक्टर के लिए ग्लोबल और अन्य कार्यों के लिए स्थानीय टेंडर जारी कर दिया है। 2005 में बनी इस नक्षत्रशाला का 2008 में संचालन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद को सौंपा गया था।
काफी समय होने के कारण वहां लगीं मशीन और अन्य चीजें पुरानी हो गई हैं। अब मिले बजट से यहां सभी मशीनें बदली जाएंगी। GDA के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक, नई विदेशी थ्री डी तकनीक से दर्शकों को खगोलीय घटनाओं का रोमांचक और जीवंत अनुभव मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर दिसंबर 2024 में GDA ने 47.1 करोड़ रुपये की DPR तैयार कर शासन को भेजी थी। इसमें 33 करोड़ रुपये की लागत से नई जर्मन थ्री डी तकनीक के चार प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। GDA उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया की रामगढ़ताल को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, ऐसे में नक्षत्रशाला को भी विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है।
Published on:
14 Feb 2025 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
