
फोटो सोर्स: पत्रिका, सड़क सुरक्षा पर सांसद रविकिशन ने किया जागरूक
गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने देवरिया बाईपास पर हेलमेट पहनने के लिए लोगों को भोजपुरिया अंदाज में चेताया। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि एक्सीडेंट में एक सेकेंड में खोपड़ी फूटती है, आदमी निकल जाता है। कपारे से आदमी मरता है। कपार फूटा, मर गया। तब काहे बिना हेलमेट के चलते हैं।
बता दें कि रवि किशन देवरिया बाईपास रोड पर स्थित एक फर्म के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आने-जाने वाले लोगों को हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरुआत कर रहे थे। इसके बाद रविकिशन ने कई राहगीरों को अपने हाथों से हेलमेट पहनाया। रविकिशन ने वहां आए एक बुजुर्ग व्यक्ति को हेलमेट पहनाया। उनके सिर पर हेलमेट पहनाते हुए उन्होंने कहा कि इन महराज की जिंदगी और दसों साल बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की आदत है कि घर पर हेलमेट रहते हुए भी बाहर निकलते समय कोई नहीं लगाना चाहता, उनको भ्रम होता की हेलमेट पहन लेंगे तो उनका चेहरा कोई नहीं देखेगा।चेहरा दिखाने के चक्कर में हर रोज मौत को बुला रहे हैं। दिखावे के चक्कर में जान से खिलवाड़ कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि सिर सुरक्षित रहेगा तो जीवन बचा रहेगा।
Published on:
04 Oct 2025 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
