
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी सुबह 5 बजे हुए इस भीषण हादसे कार मे सवार सात सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जेवर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चार महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात को खुलवा दिया है। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की तस्वीरें इतनी भयानक और दर्दनाक हैं कि देखने वालों को विचलित कर सकती हैं। एडीसीपी ज़ोन-3 विशाल पांडे ने बताया की पूना और कर्नाटका से दो परिवार बोलेरो कार में सवार होकर आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कार सवार चन्द्र कांत नारायण बुराड़े, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े, मालन विश्वनाथ कुंभार, रंजना भरत पवार, नुवंजन मुजावर, नारायण रामचन्द्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रूप से घायल हो गए।
इनकी हुई मौत
सूचना मिलते जेवर कोतवाली पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चन्द्र कांत नारायण बुराड़े, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े, मालन विश्वनाथ कुंभार, रंजना भरत पवार और नुवंजन मुजावर को मृत घोषित कर दिया। जबकि नारायण रामचन्द्र कोलेकर, सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
हादसे के बाद लगा जाम
एडीसीपी ने बताया कि हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात खुलवा दिया है। वहीं डंपर को कब्जे लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
12 May 2022 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
