घटना बांदा जनपद के मटौंघ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरागढ़ चौकी के आगे पुलिया के पास की है। यहां देर रात भूरागढ़ के पास के गांव के निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने मोहनपुरवा गए थे। शादी से लौटते समय पुलिया मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों युवकों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों 20, 22, 24 वर्ष के नवयुवक थे जिनका नाम कमल, प्रमोद, अजय बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोगों का घटना-स्थल पर जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीछक लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सिटी, पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गयी और तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस घटना में शामिल ट्रक की तलाश में जुट गयी है।