scriptमथुरा के पास 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बसाया जाएगा वृंदावन शहर | A new city named Vrindavan will be built near Mathura | Patrika News

मथुरा के पास 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बसाया जाएगा वृंदावन शहर

locationग्रेटर नोएडाPublished: Nov 10, 2020 01:51:17 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

7 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाेगा नया शहर
9350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जाएगा यह शहर
महाभारतकाल से लेकर कृष्ण काल तक के हाेंगे दर्शन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रोटर नाेएडा ( Greater Noida ) यमुना प्राधिकरण ( Yamuna Authority ) के मास्टर प्लान ( master plan ) में प्रदेश सरकार ने एक नया शहर बसाने की अनुमति दे दी है। यह शहर यमुना एक्सप्रेस-वे ( Yamuna Expressway ) के किनारे राया यानी ( मथुरा ) गांव के पास करीब 9350 हेक्टेयर भूमि पर बसाया जाएगा। इस नए शहर का नाम वृंदावन होगा। सिर्फ नाम ही वृंदावन नहीं होगा इस नए शहर को बनाने में पर्यटन पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इसका कुल क्षेत्रफल 731 हेक्टेयर होने की उम्मीद है। इस शहर का 110 हेक्टेयर हिस्सा रिवर फ्रंट पर बनाया जाएगा। इस क्षेत्रफल को पर्यटन जोन कहा जाएगा।
यह भी पढ़ें

Ajwain का पानी पीने से दूर हो जाएंगी कई बीमारियां, जानिए कैसे करें सेवन

इस शहर को बसाने में करीब सात हजार करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।
यमुना प्राधिकरण ने इस शहर को बसाने की पूरी योजना तैयार कर ली है। राया गांव में यह शहर बसाया जाएगा। इसका मास्टर प्लान बन चुका है। प्रदेश सरकार ने भी इस प्लान पर सहमति दे दी है। यह शहर यमुना एक्सप्रेस-वे के बाई और होगा और इसका एरिया भी काफी बड़ा रखा गया है। मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण की गाधा सिर्फ मंदिरों तक है लेकिन अब इस नए शहर में महाभारत तक के जीवन के दर्शन होंगे। खास बात यह है कि इस नए शहर में भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया जाएगा। वृंदावन में ब्रज की जो पुरानी परंपरा रही है जो वहां की संस्कृति रही है उसको भी इस शहर में दिखाया जाएगा।

यह रहेंगे आकर्षण
इस नए शहर में पुरानी हाट, ऋषियों और मुनियों के आश्रम, म्यूजियम मिनिस्टर और वनों को भी दिखाया जाएगा। यहां गोपियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा इस शहर में यह भी दिखाया जाएगा कि गोपियां किस तरह से भगवान श्री कृष्ण के संग नृत्य किया करती थी। इस नए शहर में उद्योगों ऑफिस और आबादी क्षेत्र के लिए अलग-अलग जगह चिन्हित की गई हैं और उन्हीं के अनुसार इस शहर को बसाया जाएगा यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह के अनुसार नए शहर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो