30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री ने चुनाव प्रचार में खर्च किए सबसे ज्‍यादा रुपये, जानिए गठबंधन व कांग्रेस उम्‍मीदवारों का खर्च

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के उम्‍मीदवारों ने 1 अप्रैल को 31 मार्च तक का खर्च का ब्‍यौरा प्रशासन को सौंपा भाजपा के टिकट पर सांसद डॉ. महेश शर्मा हैं मैदान में कुल 13 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं इस लोकसभा सीट पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Apr 2019, 10:49 AM IST

Money

बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री ने चुनाव प्रचार में खर्च कर दिए 17.72 लाख रुपये, जानिए गठबंधन व कांग्रेस उम्‍मीदावारों का खर्च

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवार जोरदार प्रचार कर रहे हैं। इसको लेकर वे जमकर खर्च भी कर रहे हैं। हालांकि, इसका ब्‍यौरा भी उन्‍हें देना पड़ रहा है। अगर बात गौतमबुद्ध नगर की करें तो इस लोकसभा सीट के उम्‍मीदवारों ने 1 अप्रैल को 31 मार्च तक का खर्च का ब्‍यौरा प्रशासन को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: अमर सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, अचानक तड़के ही रामपुर से निकल पड़ीं जया प्रदा- देखें वीडियो

ये हैं उम्‍मीदवार

गौतमबुद्ध नगर लाेकसभा से भाजपा के टिकट पर डॉ. महेश शर्मा, गठबंधन के प्रत्‍याशी सतबीर नागर और कांग्रेस के उम्‍मीदवार अरविंद सिंह चौहान मैदान में हैं। उनको मिलाकर कुल 13 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। 25 मार्च को नामांकन के आखिरी दिन के बाद से ही प्रत्‍याश‍ियों के खर्च का ब्‍यौरा जुड़ने लगा है। 1 अप्रैल को सभी उम्‍मीदवारों ने अपने चुनाव खर्च की जानकारी प्रशासन को सौंपी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, प्रशासन को सभी उम्‍मीदवारों के खर्च का ब्‍यौरा रजिस्‍टर में दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़ें: lok sabha election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- 'श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा'

रोज खर्च कर रहे हैं 1.77 लाख रुपये

प्रशासन को दिए ब्‍यौरे के अनुसार, भाजपा उम्‍मीदवार व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नामांकन के बाद 10 दिन में 17.72 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस हिसाब से उन्‍होंने रोज 1.77 लाख रुपये खर्च किए। भाजपा उम्‍मीदवार के बाद नंबर आता है बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सतबीर नागर का। उन्‍होंने 31 मार्च तक 8.73 लाख रुपये चुनाव प्रचार में लगाए हैं। उन्‍होंने 80 से 90 हजार रुपये रोज खर्च किए हैं। इनके अलावा कांग्रेस उम्‍मीदवार डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने 31 मार्च तक 8.10 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO:गठबंधन उम्मीदवार के जुलूस में पैसे देकर बुलाई गयी भीड़, पैसे न मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

इन्‍होंने नहीं दी जानकारी

जिला प्रशासन ने सभी उम्‍मीदवारों को 1 अप्रैल को सभी को खर्च की जानकारी देने को कहा था लेकिन कुछ उम्‍मीदवारों ने ब्‍यौरा नहीं दिया। इनमें शिवपाल यादव की प्रगतिशील पार्टी (प्रसपा) के उम्‍मीदवार जितेंद्र सिंह, एक अन्‍स उम्‍मीदवार शेर सिंह उपाध्‍याय और रामपाल ने पूरा ब्‍यौरा नहीं दिया है। इनको 2 अप्रैल तक का समय दिया गया था। अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों को नोटिस जारी कर 48 घंटे का समय दिया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा का यह वरिष्ठ नेता बाइक से इस तरह कर रहा प्रचार, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग