30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO:गठबंधन उम्मीदवार के जुलूस में पैसे देकर बुलाई गयी भीड़, पैसे न मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

-महिलाओं ने ये आरोप लगाया कि उन्हें 300 रुपये देकर जुलूस में बुलाया गया -सारा नजारा मीडिया के कैमरों में कैद हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 Apr 2019, 9:42 AM IST

moradabad

VIDEO:गठबंधन उम्मीदवार के जुलूस में पैसे देकर बुलाई गयी भीड़, पैसे न मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

मुरादाबाद: बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ एस टी हसन ने अपना नामांकन कराया। जिसमें उन्होंने शहर में रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। वहीँ दोपहर ही उनके नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा उस समय खड़ा हो गया, जब कुछ महिलाओं ने ये आरोप लगाया कि उन्हें 300 रुपये देकर जुलूस में बुलाया गया और पैसे क्या पानी तक नहीं पिलाया गया। वहीँ जो महिला उन्हें लेकर आई थी। उन्हें ये कहकर समझा रही थी कि शाम को पैसे मिल जाएंगे। ये सारा नजारा मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। वहीँ इस सवाल पर गठबंधन उम्मीदवार डॉ एस टी हसन ने कहा कि उन्होंने किसी को पैसे देकर नहीं बुलाया और ये सब विरोधियों की साजिश है।

स्कूलों के बच्चों की इतने दिन की छुट्टी, यहां के डीएम ने जारी किए आदेश

लाव लश्कर के साथ निकले
नामंकन के अंतिम चरण में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार एसटी हसन पूरे लाव लक्सर के साथ नामंकन कराने के लिए निकले। इनके साथ पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी।सपा-बसपा गठबंधन प्रत्यासी एसटी हसन दो-तीन किलोमीटर तक एक गाड़ी के ऊपर बैठ कर एक जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ निकले।

VIDEO: मेरठ के लालपुर में बने हथियार से पंजाब में हुई थी आरएसएस नेता की हत्या

300 रुपये में जुटी भीड़
जब नामांकन हो चुका और नेता व् कार्यकर्ता वापस जाने लगे तो कुछ महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वे गुलाबबाड़ी से 300 रुपये में बुलाई गयीं हैं। कुल 50 से 55 महिलायें हैं। उनके साथ जो महिला उन्हें लेकर आई वो उन्हें समझा भी रही थी। लेकिन वे मौके पर ही पैसा मांग रही थी। मीडिया के कैमरे देख वो मुंह छिपाकर भागने लगी।

आरोप नकारे
उधर जब गठबंधन उम्मीदवार डॉ एस टी हसन से इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया। बोले विपक्षी उनकी जीत देखकर घबरा गए हैं।