30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: अमर सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, अचानक तड़के ही रामपुर से निकल पड़ीं जया प्रदा- देखें वीडियो

भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा ने 3 अप्रैल को जनसभा में रोते हुए आजम खान पर साधा था निशाना अमर‍ सिंह ने दिल्‍ली के एक अस्‍पताल के आईसीयू से किया ट्वीट गुरुवार तड़के रामपुर से दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं जया प्रदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Apr 2019, 9:52 AM IST

amar singh and jaya prada

बड़ी खबर: अमर सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, अचानक तड़के ही रामपुर से निकल पड़ी जया प्रदा

रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर सीट से भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा ने बुधवार को अपना नामांकन भर दिया। इसके बाद आयोजित सभा में उनके आंसू छलक पड़े और दिल का दर्द जुबां पर आ गया। उन्‍होंने आजम खान का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा। इस बीच 2 अप्रैल को देर रात राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने एक ट्वीट किया। इसके बाद 3 अप्रैल को नामांकन करने के बाद जया प्रदा गुरुवार तड़के रामपुर से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गईं। इसकी पुष्टि रामपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी अनुज सक्‍सेना ने की है।

यह भी पढ़ें:जया प्रदा ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

जया प्रदा ने यह कहा था

आपको बता दें क‍ि रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा को टिकट दिया है। उनके सामने पुराने दुश्‍मन आजम खान हैं। 3 अप्रैल को नामांकन के बाद जया प्रदा ने रोते हुए यहां तक कहा कि उनके ऊपर तेजाब से हमला करने तक की साजिश की गई थी। अब भाजपा उनके साथ है। अब वह लड़ेंगीं। वहीं, अमर सिंह के ट्वि‍टर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। इसमें उन्‍होंने जया प्रदा को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने यह ट्वीट दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू से किया है। उन्‍होंने रामपुर की जनता से जयाप्रदा को जिताने की अपील की है।

यह कहा अमर सिंह ने

इस पर पोस्‍ट एक वीडियो में उन्‍होंने कहा, मैं देश की जनता से क्षमा चाहता हूं। इस महासमर में जब राष्‍ट्रवाद की लहर नरेंद्र मोदी के पक्ष और उनके नेतृत्‍व में चल रही है। मैं इस लड़ाई में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, क्‍योंकि मैं अस्‍वस्‍थ हूं। मैं दिल्‍ली के एक अस्‍पताल से आईसीयू से बात कर रहा हूं। रामपुर की जनता से मेरी अपील है क‍ि वे जया प्रदा को इसलिए विजयी न बनाएं कि वह भाजपा की प्रत्‍याशी हैं या हमारी प्रत्‍याशी हैं, बल्कि इसलिए जिताएं क्‍योंकि जया प्रदा हिंदुत्‍व और संस्‍कृति की विरोधी शक्तियों के खिलाफ खड़ी हैं। आजम खान हिंदू संस्‍कृति की रक्षा के लिए अतिआवश्‍यक है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा 'रैप', आप भी देखिए वीडियो में

अमर सिंह से मिलने गईं!

वहीं, 3 अप्रैल को नामांकन के बाद रामपुर से फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा ने एक जनसभा की है। इसमें उन्‍होंने आजम खान पर हमला बोला। गुरुवार तड़के करीब चार बजे जया प्रदा रामपुर से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है क‍ि वह अमर‍ सिंह से मिलने के लिए दिल्‍ली गई हैं।