30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: रोते हुए जया प्रदा ने साड़ी का पल्‍लू फैलाकर मांगे वोट

बुधवार को नामांकन करने के बाद जनसभा को किया संबोधित कहा- भाई होकर आपने मुझे कितने बदशब्‍द कहे हैं, मुझे पता है बोलीं- मुझ पर उस दिन तेजाब से हमला करने का सोचा गया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Apr 2019, 1:07 PM IST

jaya prada

Video: जया प्रदा ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

रामपुर। भाजपा उम्‍मीदवार व फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा ने बुधवार को नामांकन भरने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्‍होंने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। संबोधन के अंत में जया प्रदा ने साड़ी के पल्लू की झोली बनाकर जनता से वोट मांगे। जनसभा के दौरान जया प्रदा की आंखों से आंसू बहते रहे। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने 'बहन जया प्रदा तुम संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं', वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्‍मदिन पर दिया नायाब तोहफा

आजम खान पर साधा निशाना

जनसभा में जया प्रदा ने आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 2004 से मंत्री जी मुझे यहां लेकर आए थे। क्‍या उनको मालूम नहीं है कि मैं सिनेमा में काम करने वाली हूं। मैंने जिन फिल्‍मों में काम किया है, क्‍या आप लोगों ने नहीं देखी हैं। उन्‍होंने नहीं देखी है। वह इसीलिए मुझे मुंबई से लेकर आए हैं। क्‍या पता नहीं है कि मैं नाचने वाली हूं। राखी का जो महत्‍व है, आप पहचान नहीं पाए हो। भाई होकर आपने मुझे कितने बदशब्‍द कहे हैं, मुझे पता है। फिर भी मैंने 2009 में आपके बीच में आकर काम किया। आपके विकास के लिए मैंने कितना जुल्‍म सहा है। यह आपको मालूम है।

यह भी पढ़ें: 2004 में सपा से सांसद बनने पर जया प्रदा रुकती थीं मोदी होटल में, अब भाजपा उम्‍मीदवार होने पर रह रही हैं इस होटल में

अखिलेश पर भी बोला हमला

उन्‍होंने कहा, इससे पहले 2009 में मुझे रहने के लिए मुरादाबाद जाना पड़ता था। मैं रामपुर नहीं छोड़ना चाहती थी। गरीब लोगों को बात नहीं करने दी जाती थी। मुझ पर उस दिन तेजाब से हमला करने का सोचा गया था। सपा में थी लेकिन अखिलेश यादव ने कोई सपोर्ट नहीं किया था। अब मायावती से गठबंधन किया है। मयावती पर तरस आता है। वह कद्दावर नेता हैं लेकिन मोदी को हराने के लिए अखिलेश से जुड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: प्रधानमंत्री की रैली में तैनात होने वाले पुलिकर्मियों का हुआ ब्‍लड टेस्‍ट, जानिए क्‍यों

मोदी की तारीफ की

जया प्रदा ने कहा, पहली बार मुझे वह ताकत मिली है। पूरी भाजपा मेरे साथ है। मैं पहले जैसा रोना नहीं चाहती हूं। मैं हंसना चाहती हूं। मुझे जीने का हक है। मैं जीकर आपकी सेवा करूंगी। इस बात को लेकर गर्व महसूस करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सम्‍मान करते हैं।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेसी नेता ने कटवा दी 15 बीघा जमीन पर खड़ी फसल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ