scriptLok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा ‘रैप’, आप भी देखिए वीडियो में | BJP Leader Vineet Agrawal Sharda Strange Appeal For Voting Video Viral | Patrika News

Lok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा ‘रैप’, आप भी देखिए वीडियो में

locationमेरठPublished: Apr 03, 2019 03:03:01 pm

Submitted by:

sharad asthana

मेरठ में भाजपा उम्‍मीदवार राजेंद अग्रवाल के समर्थन में हुई थी सभा
विनीत अग्रवाल शारदा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रैली में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता ने दिया विवादित बयान

meerut

Lok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा रैप, आप भी देखिए वीडियो में

मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल जोरदार प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में मेरठ से एक भाजपा नेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उनके वोट मांगने का अंदाज लोगों का ध्‍यान आकर्षित कर रहा है। सभा में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बिना रुके एक सांस में इतनी बार कमल बोला है, जिसे गिनना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें

Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्‍मदिन पर दिया नायाब तोहफा

जनसभा का हुआ था आयोजन

मेरठ में भाजपा उम्‍मीवार व सांसद राजेंद अग्रवाल के लिए मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा व्‍यापार प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारी विनीत अग्रवाल शारदा ने माइक संभालने के बाद बोलना शुरू किया तो उनके मुंह से कमल शब्‍द ही निकला। उन्‍होंने अपने संबोधन के दौरान इतनी बार कमल बोला कि उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें

2004 में सपा से सांसद बनने पर जया प्रदा रुकती थीं मोदी होटल में, अब भाजपा उम्‍मीदवार होने पर रह रही हैं इस होटल में

यह कहा भाजपा नेता ने

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, आपको सोचना होगा कि कमल चाहिए या क्‍या चाहिए। कमल, कमल कमल, कमल, कमल, कमल, कमल…। इतना कमल कर देना कि मां लक्ष्मी भी आपके दरवाजे पर आने को मजबूर हो जाए। कमल, कमल, कमल….कमल पर बैठाकर राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार लोकसभा भेज देना तो आपको लगेगा मोदी राम के रूप में आ गए हैं। लक्ष्‍मण के रूप में योगी आ गए। लक्ष्मण के दतक पुत्र या छोटे भाई के रूप में आज भरत आने वाले हैं। भरत का मतलब… अभी हमारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आने वाले हैं। जो उनकी…जो उनकी…आप समझ सकते हैं। इसके बाद वहां बैठे लोग हंसने लगे।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री की रैली में तैनात होने वाले पुलिकर्मियों का हुआ ब्‍लड टेस्‍ट, जानिए क्‍यों

विवादित बयान भी आया सामने

इसी रैली में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता का एक विवादित बयान भी सामने आया है। उन्‍होंने इशारों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित टिप्पणी की। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस की एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलती हैं, अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी, गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद उन्‍होंने कहा, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मैंने कहा था, स्‍कर्ट वाली बाई जिनको मंदिर जाने से परहेज था, वो साड़ी पहनकर मंदिर-मंदिर जा रही हैं। बहुत से लोग ये कर रहे हैं। अब आप देखिए कि कौन इसमें फ‍िट बैठता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो