ग्रेटर नोएडा। सपा में चाचा भतीजों की लंबी रार के बाद चाचा शिवपाल ने अपना समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है।इसके लिए शिवपाल यादव ने अपने बुलंद इरादों को जताने के उद्देश्य से पश्चिम यूपी को चुना है।इतना ही नहीं उनका साथ देने के लिए कांग्रेस का ये कद्दावर नेता भी शिवपाल के साथ आ गया है।शुक्रवार को यूपी के पश्चिम जिले में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में शिवपाल यादव की रैली में यह कद्दावर नेता भी उनके साथ दिखार्इ दिया।इतना ही नहीं उनकी इस रैली में पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी के कर्इ दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते है।वहीं भारी भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।