कभी बसपा में यूथ का जनाधार बढ़ाने में भूमिका निभाने वाले देवाशीष का संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव लड़ेंगे।देवाशीष की माने तो अभी तक उनके संगठन से देशभर के 5 से अधिक राज्यों के करीब 7 लाख से अधिक युवा जुड़ चुके है।देवाशीष की माने तो अभी तक संगठन से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कनार्टक आदि राज्यों के यूथ जुड़ चुके है।सितंबर माह में दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव होने जा रहे है। देवाशीष ने बताया कि उनका संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संगठन का चुनाव लड़ेंगी।इसके लिए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए आप की छात्र युवा विंग और नेशनल स्टूडेंट आॅर्गनाइजेशन के साथ में चुनाव लड़ेंगे।