6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर बरसा धन, जीएसटी का नहीं दिखाई दिया असर, इतने करोड़ का हुआ कारोबार

दीपावली को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
market

धनतेरस पर बरसा धन, जीएसटी का नहीं दिखाई दिया असर, इतने करोड़ का हुआ कारोबार

ग्रेटर नोएडा. दीपावली को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। इस धनतेरस पर बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। खरीददारी करने वालों की सुबह से ही मार्केट में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। इस दौरान आॅटोमोबाइल, सर्राफा, बर्तन, क्रोकरी, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल समेत अन्य सेेगमेंट में खरीददारी की। जानकारों के मुताबिक जीएसटी व मंदी का असर नहीं दिखाई दिया। इस दौरान एक हजार करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार हुआ है।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर राम की जगह क्यों होती है लक्ष्मी गणेश की पूजा, जानिए वजह

एक तरफ जहां मार्केट जाकर लोगों ने खरीददारी की। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी की गई। मार्केट में भीड़ देखकर मंदी के बादल छंटने के आसार दिखाई दिए। धनतेरस पर सोने, चांदी और वाहनों की खरीदारी पर लोगों ने दिल खोलकर खर्च किए। नोएडा में 5 हजार से ज्यादा टू-व्हीलकर और 1 हजार से ज्यादा फोर व्हीलकर खरीदे गए है। शहर में करीब 400 ज्वैलरी शौरुम है। इस दौरान सोने, चांदी की गिन्नी की खूब डिमांड रही। अधिकतर लोगों ने लक्ष्मी व गणेश भगवान की चांदी से बनी मूर्तियां भी खरीदी।

मार्केट के जानकारों ने बताया कि धनतेरस पर शहर में करीब 200 करोड़ का सर्राफा का कारोबार हुआ है। जिनमें 50 करोड़ रुपये से ज्यादा लोगों ने वाहनों की खरीदारी पर खर्च किए है। धनतेरस पर लोग ऑनलाइन सामान खरीदने में विश्वास नहीं रखते है। दुकानों से सामान लेने में ज्यादा विश्वास रखते है। जिसके चलते शहर के बाजारों में खचाखच भीड़ रही। करीब 1 हजार करोड़ रुपये के हुए कारेाबार से मार्केट में कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दी। दरअसल में इस बार धनतेरस पर सभी प्रकार के सामान खरीदे गए है।
इस साल मार्केट में ज्वैलरी समेत अन्य वस्तुओं की खरीददारी में पिछले साल की अपेक्षा 25-30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग