
Noida : गर्भवती पत्नी की हत्या करके दाे दिन तक शव के साथ रहा इंजीनियर पति, हैरान कर देगी ये घटना
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida ) सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियर पति ने अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को एक सन्दूक छिपा दिया। हत्याराेपी पति दो दिन तक शव को ठिकाने लगाने की काेशिश करता रहा लेकिन कामयाब नहीं हाे पाया ताे दाे दिन बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर हत्याराेपी पति काे गिरफ्तार कर लिया है।
28 वर्षीय रजनीकांत दीक्षित ने दस माह पहले 24 वर्षीय खुशी से लव मैरिज की थी। दाेनाें ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार की दोपहर रजनीकांत दीक्षित कोतवाली बीटा-2 पहुंचा और पुलिस काे बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। यह भी बताया कि दाे दिन से उसके शव काे ठिकाने लगाने की काेशिश कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल रही। अपना गुनाह कबूल करते हुए उसने पुलिस काे बताया कि पत्नी का किसी और से संबंध था इसलिए उसने पत्नी काे मार डाला। यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने आनन-फानन में हत्याराेपी इंजीनियर की निशानदेही पर शव काे बरामद करके महिला के मायके वालाें काे खबर दी और शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 विशाल पांडे ने बताया कि रजनीकांत दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही पता चला है कि 21 फरवरी को जब रजनीकांत ड्यूटी के बाद घर पहुंचा, तो उसने अपने घर से हरियाणा के रहने वाले एक युवक को बाहर निकलते हुए देखा। उस युवक के बारे में पत्नी से पूछा तो दोनों में विवाद हो गया। इंजीनियर पति काे यह भी शक था कि पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा उसी युवक का है। इसी शक के आधार पर इंजीनियर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
रजनीकांत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अवैध संबध के शक में 22 फरवरी की सुबह पत्नी काे मार डाला। इसके बाद वह दो दिन तक शव के पास रहा। उसने शव को घर में बने सीवर के मैनहोल को खोदकर उसमें शव दबाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। दो दिन में बुरी तरह सड़ चुकी लाश की दुर्गंध सह नहीं सका तो उसने पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण करते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया।
Updated on:
25 Feb 2021 09:05 am
Published on:
25 Feb 2021 05:44 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
