
ग्रेटर नोएडा. कोरोना वायरस (CoronaVirus) को लेकर जहां लोग खौफजदा हैं और वायरस संक्रमण के भय से दूर-दूर भाग रहे थे। वहीं ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में अफ्रीका से लौटे एक परिवार तीन लोगों ने जागरुकता की मिसाल पेश करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जाहिर की है। स्वस्थ्य विभाग ने परिवार की तारीफ करते हुए तीनों सदस्यों को क्वॉरेंटाइन वार्ड (Quarantine Ward) में भर्ती कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है तीनों को 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में रहने वाला परिवार हाल ही अफ्रीका से लौटा है। इस परिवार में दंपती समेत एक छोटा बच्चा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात परिवार ने जागरुकता का परिचय देते हुए खुद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को फोन करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार को अपने साथ ले आई। इसके बाद परिवार के तीनों सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। वहीं एहतियात के तौर पर तीनों को क्वॉरेंटाइन वार्ड में 14 दिन के लिए रखा गया है।
बता दें कि नोएडा में कोरोना वायरस के अब तक 4 मरीज सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला बुधवार को नोएडा में एक और कोरोना पीड़ित की पुष्टि होने के बाद लिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक लगा दी है। अब सामाजिक, शैक्षणिक, सार्वजनिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल, प्रदर्शनी, रैली या जुलूस आदि कार्यक्रमों पर 5 अप्रैल 2020 तक रोक रहेगी।
Published on:
19 Mar 2020 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

