दरअसल, सोमवार को वॉट्सऐप पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें तीन अफगानी छात्र एक कश्मीरी छात्र को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से विवाद शुरू हुआ और चार दिनों में अभी तक दो बार छात्रों के बीच झड़प हो चुकी है। इतना ही नहीं, इस विवाद को लेकर गुरुवार को ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना-प्रदर्शन भी किया। इस मामले की जांच के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। साथ ही तीन दिनों तक यूनिवर्सिटी को बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है।