11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: मानसून ने लिया प्रचंड रूप, 13 से 18 अगस्त तक बरसेंगे बादल, IMD अलर्ट

Weather News: IMD की ओर से अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट को घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के 19 जिलों में औसत बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
imd alert monsoon update heavy rain from 13 to 18 August forecast weather

Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर लौट आया है। लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, 13 से 18 अगस्त को बारिश की संभावना है।

प्रदेश में 13 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है। वेस्ट यूपी और पूर्वांचल में अतिभारी बारिश के आसार हैं। इसमें से एक-दो जगहों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, उन्‍नाव, श्रावस्ती, गोंडा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सिद्र्घानगर, बस्ती और अंबेडकर नगर में तेज से मध्यम के बीच बारिश की संभावना है।

ये है यूपी का हाल
इसके साथ ही 14 अगस्त को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, 15 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। हालांकि 15 अगस्त को कही भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है।

16 से 18 तक अतिभारी बारिश की संभावना

16, 17 और 18 अगस्त के दिन भी पूर्वी यूपी में ज्यादा जगह बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग