24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब छोटे भाई पर माता-पिता को जिम्मेदारी! खुद को गोली मारने से पहले शख्स ने जो लिखा उसे पढ़कर…

Crime News: 22 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Google source verification
Crime News

ग्रेटर नोएडा में शख्स ने खुद को मारी गोली। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Crime News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को सन्न कर दिया। सोसायटी के ए-146 में रहने वाले 22 साल के प्रियांशु चौधरी ने पार्क में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

ग्रेटर नोएडा में युवक ने किया सुसाइड

घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की माने तो मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने छोटे भाई वैभव से मां-पिता का ख्याल रखने की बात लिखी है।

आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं

हालांकि, सुसाइड नोट में किसी भी प्रकार की परेशानी या आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु चौधरी के परिवार में मां, पिता और एक छोटा भाई वैभव शामिल हैं। आगे की पढ़ाई के लिए मृतक MBA में दाखिला लेने वाला था। परिजन और परिचितों की माने तो वह पढ़ाई में अच्छा था। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु द्वारा अचानक इस तरह का कदम उठाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था और किन कारणों से उसने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक जांच की तैयारी में पुलिस की टीम जुट गई है।