
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 24 जनवरी को चार साल के मासूम को फिरौती के लिए अगवाकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें कि पुलिस ने शनिवार को ही इस मामले में मुख्य आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया था।
दरअसल, थाना सूरजपुर के गांव गुलिस्तानपुर में बीते 24 जनवरी को एक बच्चा रितिक उम्र 4 वर्ष खेलते हुए गायब हो गया था। तफ्तीश के दौरान अभियुक्त अनिल और विजय का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें से आरोपी अनिल को पुलिस बीते 13 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशादेही पर अपह्त रितिक का शव साइट सी के नाले से बरामद किया गया था। जबकि फरार विजय की तलाश की जा रही थी।
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाश को 130 मीटर रोड पर घेर लिया। इस दौरान अपने आपको घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश विजय पैर में गोली लगने के कारण घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी विजय पर 25 हजार का रुपए का इनामी घोषित था। फिलहाल पुलिस ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Published on:
16 Feb 2021 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
