4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे लोग, बोले- जल्द शुरू करेंगे जेल भरो आंदोलन, देखें वीडियो

'सरकार सबसे ज्यादा अपने बनाए कानूनों का उल्लंघन करती है। आपको अपने आंदोलन को मजबूती देने के लिए अपने मुद्दों पर फोकस करना जरूरी है।'
2 min read
Google source verification
picture

भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे लोग, बोले- जल्द शुरू करेंगे जेल भरो आंदोलन, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोत्तम कॉलेज में नेफोवा बैनर तले विचार गोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संगठनो से जुड़े लोगों और विभिन्न सोसायटियों के रेजिडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी लोगों ने अपने सुझाव रखे। गोष्ठी में सामाजिक संगठन ऊर्जा के अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि आंदोलन को मजबूती देने के लिए आपको मुद्दों पर फोकस करना जरूरी है। मुद्दों पर फोकस करेंगे तो आपको ज्यादा कामयाबी मिलेगी। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा नोएडा समस्याओं का शहर है और समस्यों को समाधान सरकारे नहीं कर रही है, इसलिए सामाजिक संगठनों को लड़ाई लडनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें : किसानों के खेतों में घुसा पानी, सब्‍जी हुई बर्बाद- देखें वीडियो

इस दौरान सामाजिक संगठन ऊर्जा के अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि सभी संगठनों की शुरुआत एक मुद्दे को लेकर होती है। उस मुद्दे पर काम करते हैं तो ज्ञात होता है कि मुद्दा अकेला नहीं है। मुद्दा अर्बन गवर्नेंस ठीक ढंग से न किए जाने से पैदा होता है। सरकार सबसे ज्यादा अपने बनाए कानूनों का उल्लंघन करती है। आपको अपने आंदोलन को मजबूती देने के लिए अपने मुद्दों पर फोकस करना जरूरी है। मुद्दों पर फोकस करेंगे तो आपको ज्यादा कामयाबी मिलेगी।

यह भी पढ़ें : बेटे की चाहत में दुधमुंही बेटी की हत्या कर छत पर फेंक आया कलयुगी पिता, देखें वीडियो-

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओ का शहर है और समस्यों को समाधान सरकारे नहीं कर रही है, इसलिए सामाजिक संगठनों को लड़ाई लडनी पड रही है। लाखों लोगों को अभी तक फ्लैट नहीं मिले हैं। खरीददार अपने जीवन भर की कमाई बिल्डर को सौंपने के बाद भी अपने घरों के लिए दर बदर भटक रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनका हक दिलाने के लिए संगठन अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। शुरुआत दिसंबर में जेल भरो आंदोलन से होगी। हमारी लड़ाई में मीडिया का भरपूर सहयोग मिला है। अगर मीडिया का सहयोग न मिलता तो बिल्डर जीत जाते।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग