
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग के दो सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 210 किलो गांजा बरामद किया है, जिसको एक कबाड़ के गोदाम में छुपा के रखा गया था। इस गांजे की कीमत बाजार में 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक कैंटर और एक कार भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल ये लोग गांजे की तस्करी और युवाओं को सप्लाई करने के लिए किया करते थे।
पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ पकड़े गए दादरी के चिटहरा निवासी दीपक और नई आबादी निवासी शहजाद उर्फ सोनू को पुलिस ने एनसीआर में गांजे की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कबाड़ गोदाम में भारी मात्रा में गांजा स्टॉक करके रखा हुआ है।
दाे आरोपी छापेमारी के दौरान हुए फरार
सूचना के आधार पर पुलिस ने पल्ला रोड पर बने शहजाद उर्फ सोनू के कबाड़ के गोदाम पर छापेमारी की गई। जहां से पुलिस को 210 किलो गांजे के साथ मौके से दीपक और शहजाद को गिरफ्तार किया। जबकि इनके दो अन्य साथी वहां से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर में करते थे सप्लाई
डीसीपी ने ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ पता चला कि उनके साथी नीरज और बंटी बाहर से गांजा लाकर गोदाम में रखते थे। इसके बाद वे दोनों कार में रखकर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर के क्षेत्र में गांजे की सप्लाई किया करते थे। डीसीपी ने बताया कि दोनों फरार अभियुक्त नीरज और बंटी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और इनको जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट : अभिषेक वर्मा डीसीपी ग्रेटर नोएडा
Published on:
17 Sept 2022 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

