26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: एक के बाद एक टकराई 15 से ज्यादा गाड़ियां, ऑस्ट्रेलियन की मौत, चार घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ऑस्ट्रेलियन नागरिक की मौत।

2 min read
Google source verification
road accident in yamuna Expressway one Australian people died

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह दो बड़े हादसे में एक के बाद एक 15 गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियन नागरिक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहली घटना दनकौर स्थित 11 नंबर रैंप के पास की है, जहां एक रोडवेज बस ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक पर जा रहे तीन ऑस्ट्रेलिया निवासी घायल हो गए। जिनमें उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। इसके अलावा छात्रा समेत रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर और एक सवारी भी घायल हो गए।

टक्‍कर लगने के बाद बिगड़ा बस का बैलेंस

जानकारी के अनुसार, दनकौर कोतवाली के यमुना एक्सप्रेसवे स्थित 11 नंबर रैंप के पास में गुरुवार को यह हादसा हुआ है। हादसे की वजह पुलिस ने कोहरा बताया है। कोहरा होने की वजह से नोएडा से आगरा जा रही यूपी रोडवेज आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद में ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और साइड में जा रहे अलग-अलग तीन बुलेट बाइकों से टकरा गई। वहीं, पीछे से आ रहा एक वाहन भी चपेट में आ गया। तीनों बाइक पर तीन ऑस्ट्रेलियाई युवक घूमने के लिए आगरा जा रहे थे। वहीं, इस हादसे में ऑस्ट्रेलिया निवासी मैथ्‍यू हो गई, जबकि उनके दो दोस्त बेनेट कोवाल्‍ट और एक अन्‍य को भी चोटें आई हैं।

जेवर टोल प्लाजा पर भी हुआ हादसा

जेवर टोल प्लाजा के यू—टर्न के पास एक ट्रक ने आगे से आ रही कार से जा टकरा गई। पुलिस की माने तो कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। दरअसल, जेवर टोल प्लाजा यू—टर्न से वाहन शहर और नोएडा की तरफ आते-जाते हैं। कोहरे की वजह से आमने—सामने से वाहनों में टक्कर हो गई। जेवर सीओ जगतराम जोशी ने बताया कि कोहरा होने की वजह से जेवर टोल प्लाजा पर एक के एक बाद 15 से अधिक वाहन टकरा गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जेवर टोल प्लाजा के यू—टर्न को बंद कर दिया गया। यू—टर्न पर दोनों तरफ से आवाजाही रोक दी गई। उन्होंने बताया कि अगर यू—टर्न को बंद नही किया जाता तो और भी वाहन आपस में टकरा सकते थे।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग