
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर में जमीन को लेकर हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
खूनी संघर्ष की लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ओर जमकर फायरिंग हो रही है। वीडियो में एक व्यक्ति के सीने में भी गोली लगती है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। इस फायरिंग में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगाने से घायल हो गए, जिनमे से दो लोगो की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरधरपुर निवासी अमित व देविन्द्र पक्ष का माता जी वाटिका के पास प्ले स्कूल के पास पांच गज प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसको लेकर अमित पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान मनोज के यहां पंचायत की, जिसमें अमित पक्ष के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पंचायत के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे जहां पर देविन्द्र चंदेला मौजूद था। दोनों का विवाद हो जाने पर अमित ने हवाई फायरिंग कर दी और सलेक ने देविन्द्र के चाटा मार दिया। दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ा कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान देवेंद्र की ओर से फायरिंग कर दी गई। अमित और सलेक को सीने में और प्रेम सिंह के जबड़ें में गोली लग गई। ये तीनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। तीनों के गिरते ही अन्य लोगों ने देवेंद्र पक्ष को घेरना शुरू किया तो हवाई फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ियां मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस ने गोली से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित और सेलक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्रेम सिंह हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पहले भी एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। रास्ता विवाद के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था।
Published on:
08 Feb 2021 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
