2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, दो परिवारों के 8 लोगों की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में चार महिलाएं व एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अभी तक आधिकारिक तौर पर हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है। सऊदी अरब में 2017 में 10,961 रोड हादसे के मामले दर्ज किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 May 2019, 12:57 PM IST

road accident in saudi

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, दो परिवारों के 8 लोगों की मौत

रियाद। पश्चिमी सऊदी अरब ( Saudi Arabia ) में एक भीषण सड़क हादसे में सोमवार को आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो परिवारों के आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात के अंधेरे में एनएच पर जा रहा ट्रक पेड़ से भिड़ा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, क्लिनर गंभीर

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब दो गाड़ियां आमने-सामने टक्करा गई। इसमें सवार दो परिवारों के आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अल रियाद दैनिक न्यूज पेपर ने कहा है कि यह दुर्घटना सोमवार दोपहर बाद पश्चिमी क्षेत्र के बाह में अल मखवाह के कमिश्नरी में हुई। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल लोग हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रवक्ता जमान अल गामड़ी ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। दो घायलों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस हादसे के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। मालूम हो कि सऊदी अरब में 2017 में 10,961 रोड दुर्घटनाएं दर्ज की गई। ये सभी हादसे तेज रफ्तार के कारण ही हुए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.