
Truck accident
बलरामपुर. अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच 343 पर सोमवार की रात डूमरखी नाले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में ट्रक के सामने का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल क्लिनर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित डूमरखी नाले के पास देर रात ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कुसमी निवासी भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लीनर भी गंभीर रूप से जख्मी होकर वाहन में ही फंस गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर क्रेन के माध्यम से वाहन को पहले बाहर खींचा गया और घायल क्लिनर को बाहर निकाला गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
28 May 2019, 7:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.