scriptमिस्र की चर्च हत्याकांड में नया मोड़, हमला करने वालों को अदालत ने सुनाई मौत की सजा | egypt court sentenced death to 17 in church blast case | Patrika News

मिस्र की चर्च हत्याकांड में नया मोड़, हमला करने वालों को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

Published: Oct 12, 2018 12:28:30 pm

Submitted by:

Shweta Singh

मृत्युदंड के अलावा 19 लोगों को उम्रकैद और 15 अन्य को आठ-आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है।

egypt court sentenced death to 17 in church blast case

मिस्र: चर्च पर हमला करने वाले 17 को मौत की सजा, गई थी 82 लोगों की जान

काहिरा। मिस्र में चर्च पर सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में एक सैन्य अदालत ने 17 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तीन गिरजाघरों पर हुए इस हमले में मृत्युदंड के अलावा 19 लोगों को उम्रकैद और 15 अन्य को आठ-आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि मिस्र के कानून के मुताबिक उम्रकैद की अवधि 25 सालों की होती है।

पिछले दो सालों में ईसाइयों पर कई हमले

साल 2016 और 2017 में ईसाइयों को निशाना बनाते हुए हमले किए गए, जिसमें करीब 82 लोगों की जान गई थी। 2017 के अप्रैल में तनात शहर के सेंट जार्ज गिरजाघर और अलेक्जेंड्रिया में सेंट मार्क के कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी। इसके पहले 2016 में काहिरा में सेंट मार्क कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में एक अन्य हमले में 37 लोगों की मौत हुई थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

हमलों के बाद आपात घोषित

इन तीनों हमलों में कम से कम 166 लोग घायल हुए थे। आपको बता दें कि अभियुक्तों को काहिरा में 14 पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के लिए भी दोषी ठहराया गया। गौरतलब है कि मिस्र में करीब 10 फीसद ईसाई हैं, जिनके धार्मिक स्थलों को बार-बार निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद प्रशासन को आपात घोषित करना पड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो