27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरिया: हामा शहर में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला विफल, आईएसआईएस को बड़ा झटका

सेना ने आतंकवादियों के एक समूह को लक्षित किया। ये आतंकवादी इस्लामिक स्टेट के बताए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:59 AM IST

Syria attack

सीरिया: हामा शहर में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला विफल, आईएसआईएस को बड़ा झटका

दमिश्क। सीरियाई सेना ने हामा शहर पास आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। सीरिया और अरब सुरक्षा बलों की मिली-जुली सेना ने गुरुवार को हामा शहर के बाहरी इलाके में रणनीतिक सैन्य स्थानों पर आतंकवादी हमले को विफल करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। सीरियाई अरब समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के एक समूह को लक्षित किया। ये आतंकवादी इस्लामिक स्टेट के बताए जा रहे हैं।

सीरियाई सेना की बड़ी सफलता

दावा किया जा रहा है कि आतंकवादियों का समूह काटेब अल-एज़ा संगठन से जुड़ा हुआ था। गुरुवार शाम आतंकियों का यह समूह हामा शहर के आसपास के रणनीतिक सैन्य स्थानों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सीरियाई सेना के खोजी दस्ते ने उनको ढूंढ निकाला। खबरों में सीरिया-अरब संयुक्त सेना के हवाले से दावा किया गया है कि सभी आतंकी मार डाले गए हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर सहयोगी ताकतों के समर्थन के साथ सीरियाई अरब सेना ने स्वीडिडा शहर के पूर्वी बडिया में आईएसआईएस के शेष गुटों के लिए अपनी खोज जारी रखी है। सेना इस समय अलकायदा के सहयोगी संगठनों के साथ उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कया अल-बनत पर नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश में लगी है।

आगे बढ़ रही है सीरिया की सेना

आईएसआईएस आतंकियों के साथ टकराव के बाद अल-सफा का भारी रूप से मजबूत क्षेत्र भी सेना के कब्जे में आता दिख रहा है। सेना ने कबर अल-शेख, मास्किन शहर के पश्चिम और दक्षिणपश्चिम कई क्षेत्रों को भी मुक्त कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेना की आतंकियों के खिलाफ काउंटर अटैक करने की नीति रंग लाती दिखाई दे रही है। बता दें कि राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि सीरिया के कब्जे वाले क्षेत्र को विद्रोहियों से मुक्त कराना ही उनका अगला लक्ष्य है। इसके तहत ही सीरिया ने यह नीति अपनाई है। ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स के अनुसार दक्षिण-पश्चिम प्रांतों में गुरुवार को भारी गोलाबारी हुई है। उधर भारी बमबारी और लड़ाई के बीच सीरिया में आम लोगों के लिए जीवन की परिस्थितियां दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही हैं। युद्ध की भारी विभीषिका से जूझते इस देश में सैकड़ों निर्दोष लोग रोज मारे जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर से सभी पक्षों से शांति बहाल करने की अपील की है ।