
भगवा रंग में रंगा खाड़ी देशों का मीडिया, बताई कांग्रेस की हार की वजह
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रूझानों के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भारतीय चुनाव परिणाम को लेकर देश-दुनिया के लोग टकटकी लगाकर देख रहे हैं। इतना ही नहीं विदेशी मीडिया में भी चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं हैं। जिस तरह से शुरूआती रूझानों के अनुसार पूरा देश भगवामय नजर आ रहा है वैसे ही गल्फ देशों की मीडिया भी भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। जीत की ओर आगे बढ़ते नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की हार को लेकर 'गल्फ न्यूज' खास रिपोर्ट पेश की है।
बंगाल में ममता के लिए मुश्किलें
'गल्फ न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस चुनाव परिणाम ने बंगाल में भाजपा के लिए बहुत अच्छा परिणाम लेकर आया है। भाजपा की जीत में बंगाल में मजबूती एक कारण है। बंगाल में भाजपा की मजबूती का मतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बंगाल में भाजपा को 18-20 सीटें मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ममता बनर्जी को सीटों का नुकसान होने के कारण संसद में एक मुख्य विपक्षी दल के तौर पर भी स्टैंड करने में दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा में भी इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।
यूपी में महागठबंधन का पीछे रहना
उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए क्षेत्रीय दल घोर विरोधी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिलाया। लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा को रोकने में कामयाब नहीं हो सके। अभी तक के रूझानों में भाजपा को 50 से अधिक सीटें मिल रही है। हालांकि भाजपा को महागठबंधन के कारण कुछ सीटों का नुकसान जरूर हुआ है। सपा-बसपा ने चुनाव प्रचार के दौरान 'हाथी, लाठी और सात सौ छियासी' का नारा दिया था। लेकिन मोदी मैजिक ने इस फैक्टर को भी ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां पर मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं को अंतिम मतदाताओं तक पहुंचाने में सफल रही है। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला है।
हिन्दी बेल्ट में बेहतर प्रदर्शन
भाजपा की प्रचंड जीत में जो सबसे बड़ा फैक्टर है वह है हिन्दी बेल्ट में बेहतर प्रदर्शन। गल्फ न्यूज में इस बात का जिक्र किया है कि हिन्दी क्षेत्र में भाजपा ने अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराया है। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में भाजपा को बड़ी जीत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा लगभग क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ रही है।
केंद्र की योजनाओं की पहुंच
मोदी सरकार की जीत में जो सबसे बड़ा फैक्टर है वह है केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना। चाहे इसमें स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला योजना, शोचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, सड़क, बिजली जैसे तमाम सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया है। इससे लोगों की जिन्दगी में बदलाव हुआ और उन सभी लोगों ने खुलकर भाजपा को वोट किया। कांग्रेस व विपक्ष ने कोई मुद्दा जनता के सामने पहुंचा नहीं पाई। लिहाजा भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
24 May 2019 07:50 am
Published on:
23 May 2019 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
