11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में टीचर्स के बाद अब ऑनलाइन दर्ज होगी 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की अटेंडेंस

Students Online Attendance : लोक शिक्षण संचालनालय ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई व्यवस्था शुरु की है। स्कूलों में बच्चों की का पूरा रिकॉर्ड।
2 min read
Google source verification
Students Online Attendance

Students Online Attendance (ऑनलाइन होगा स्कूलों में बच्चों की हाजिरी का रिकॉर्ड Photo Source- Patrika)

Guna News :मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी भी ऑनलाइन दर्ज होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की हाजिरी के लिए न बायोमेट्रिक मशीन लगेगी। न फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल होगा। कक्षा शिक्षक ही पोर्टल पर हर विद्यार्थी की उपस्थिति दर्ज करेंगे। गुना डीईओ ने इसकी पुष्टि की है।

डीपीआई के निर्देश के अनुसार एजुकेशन पोर्टल 3.0 के स्टूडेंट मैनेजमेंट में स्टूडेंट अटेंडेंस का विकल्प मिलेगा। इसमें संबंधित कक्षा के विद्यार्थियों की सूची दिखेगी। शिक्षक हर छात्र की स्थिति के अनुसार प्रेजेंट, एब्सेंट या ऑन लीव का विकल्प चुनकर हाजिरी दर्ज करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अटेंडेंस पोर्टल पर सेव हो जाएगी।

कम हाजिरी वालों की पढ़ाई पूरी कराने लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन अटेंडेंस के विश्लेषण के आधार पर कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं और आवश्यक शैक्षणिक सहायता की योजना बनाई जाए। विद्यार्थियों की उपस्थिति पर निगरानी रखने के साथ उनकी पढ़ाई में आ रही कमी को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सेक्शनवार दर्ज होगी उपस्थिति

ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया विद्यार्थियों की सेक्शन वार प्रविष्टि के बाद पूरी होगी। यानी एक ही कक्षा के अलग- अलग सेक्शन के विद्यार्थियों की उपस्थिति संबंधित कक्षा शिक्षक दर्ज करेंगे। विभाग का मानना है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से विद्यार्थियों की उपस्थिति का नियमित विश्लेषण किया जा सकेगा और लगातार कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की पहचान आसान होगी।

शिक्षक दर्ज करेंगे बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति

गुना डीइओ समर सिंह राठौर का कहना है कि, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने को लेकर डीपीआई से पत्र आया है। इसके लिए हमने जिले के सभी प्राचार्यों को अवगत करा दिया है। एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर ही बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।