17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब LOVE STORY..तीन बच्चों का पिता चार बच्चों की मां को लेकर भागा

LOVE STORY: शादी के 15 साल बाद चार बच्चों की मां को हुआ तीन बच्चों के पिता से प्यार...।

less than 1 minute read
Google source verification
GUNA NEWS

LOVE STORY: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक अजब गजब LOVE STORY सामने आई है। यहां तीन बच्चों का पिता चार बच्चों की मां को अपने साथ लेकर फरार हो गया है। बीवी के भागने के बाद चार बच्चों का पिता बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और बीवी को ढूंढने की गुहार लगाई। पीड़ित ने पत्नी को भगाकर ले जाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का है। गांव जौहरी के रहने वाले मानसिंह नाम के व्यक्ति ने एसपी संजीव सिंहा को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले बमोरी के गांव अमरौद में रहने वाली महिला के साथ हुई थी। जिससे उसके चार बच्चे है। इनमें दो लड़की और दो लड़के हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी 15 साल और सबसे छोटा बेटा 7 साल का है। उसकी पत्नी को गांव का ही सवाराम धाकड़ पिछले कुछ समय परेशान कर रहा था। सबाराम के भी तीन बच्चे हैं। जो 26 जनवरी के दिन उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है।


यह भी पढ़ें- एमपी में पुलिस चला रही थी हनी ट्रैप रैकेट, वीडियो में दिख रहीं नोटों की गड्डियां


पीड़ित पति ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी पत्नी सबाराम के कहने पर बस से गुना पहुंची और न्यू सिटी कॉलोनी पर उतरकर उसी के साथ चली गई। जिसकी शिकायत करने वह फतेहगढ़ थाने पहुंचा तो पुलिस ने वह बात नहीं लिखी जो उसने बताई। अपने हिसाब से मनगढ़ंत कहानी लिखकर चलता कर दिया। इसके बाद वह हताश होकर अपने चार बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। शिकायत में पीड़ित ने ये भी बताया कि पत्नी और सबाराम मिलकर उसे जान से मारने को धमकियां दे रहे हैं ।


यह भी पढ़ें- लव प्रपोजल ठुकराया तो लड़की को किया लहूलुहान, 3 साल से कर रहा था परेशान