3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दिया विवादास्पद बयान, सिंधिया पर लगाए ये आरोप…

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दिया विवादास्पद बयान, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए ये आरोप

3 min read
Google source verification

गुना

image

Praveen Mishra

Apr 13, 2018

jha v/s scindia

गुना। मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस द्वारा लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे है। जहां एक ओर भाजपा पुन: सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है वहीं कांग्रेस भी इस बार किसी तरह की कमी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है। और वह हर मामले को जोरशोर से उठाने में लगी है।


इसी के चलते भाजपा कांग्रेस में एक बार फिर आपसी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादास्पद बयान दिया है...

ये लगाए आरोप
भाजपा नेता झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया को लोकार्पण में अपना ही नाम चाहते हैं। यहां तक की बदूंक की अनुमति और फायरिंग को लेकर भी कई विवादास्पद बातें कहीं। उन्होंने यहां तक कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जनप्रतिनिधियों के नाम पर एक बुरा निशान हैं।
वे गुरुवार को गुना में नगर पालिका के मुख्य द्वार पर दिए जा रहे अनशन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस सांसद सिंधिया पर बरसते हुए कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को देखते हैं और मौका मिलते ही उनका लोकार्पण करने गुना आ जाते हैं।

झा का कहना था कि सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र में दहाड़ते हैं दिल्ली में सोनिया-राहुल की कुर्सी उठाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया को लोकतंत्र को कालिख पोतने का काम कर रहे हैं।

16 करोड़ का कांग्रेस ने किया नुकसान
झा ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को लेकर कहा कि देश में विपक्ष ना समझ है। उसकी इस नासमझ से देश के 16 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। कांग्रेस ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है।

वोट की राजनीति के लिए संसद न चलाकर इतना घटिया काम किया है, जितना किसी भी विपक्षी दल ने पूर्व में कभी नहीं किया। तिरंगे की लाज के लिए नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

कांग्रेस को हराने दिलाई गंगा माई की शपथ...
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे देश में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में परिवर्तन नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता इस बात की शपथ लें कि अगले चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देंगे।

झा के जाते ही आधे से ज्यादा खाली हो गया पंडाल...
कांग्रेस द्वारा संसद न चलने पर भाजपा के आव्हान पर धरने में झा शामिल हुए। वे अपने संबोधन के बाद वहां से उठकर अशोकनगर के लिए रवाना हुए, वैसे ही कार्यकर्ता धरना स्थल से उठकर चलेे गए, आधे से अधिक पंडाल खाली हो गया था।वैसे भी प्राथमिक सदस्य सं या के हिसाब से कार्यकर्ताओं की सं या कम थी।

ये भी बरसे कांग्रेस पर...
इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य, ममता मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश मालवीय, बलवीर सिंह रघुवंशी, अशोक शर्मा आदि ने भी कांग्रेस को जमकर कोसा।

धरने में यह रहे उपस्थित
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर ओएन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा, हरीसिंह यादव, मनोज दुबे, राधेश्याम धाकड़, अरुण चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिकरवार, सूर्यप्रकाश तिवारी, अर्चना चौहान, अर्जुन राजपूत, नितेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिकरवार, अमित सौगानी,महाराज सिंह लोधा, संतोष धाकड़ आदि।

मौतों की जिम्मेदार कांग्रेस, बसपा और सपा...
राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 2 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल संभाग में बंद के दौरान जो उपद्रव हुआ, जो खून बहा, जिसमें मौतें हुईं उसके लिए कांग्रेस, बसपा और सपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए खून की होली खेल रही है।

एसआईटी का हो गया है गठन...
उप्र में एक महिला को लेकर विवाद में आए भाजपा विधायक के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि उप्र के मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन कर दिया है। सीएम ने स्वयं कहा है कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

अध्यक्ष पद का मैं दावेदार नहीं...
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा से पूछा गया कि भाजपा का अध्यक्ष किसको बनाया जा रहा है, इस पर उनका कहना था कि मैं भाजपा के अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं हूं।