11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर- प्राइवेट स्कूल की फेयरवेल पार्टी में लड़के ने लड़की पर चलाई गोली

गोली के छर्रे लगने से छात्रा घायल..अस्पताल में भर्ती...आरोपी लड़का फरार...

2 min read
Google source verification
guna.jpg

गुना. गुना से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक प्राइवेट स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान फायरिंग हुई है। पार्टी के दौरान एक लड़के ने एक छात्रा पर गोली चलाई है और गोली के छर्रे लड़की के हाथ में लगे हैं। छर्रे लगने से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली चलाने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना रविवार शाम 4 से 5 बजे के बीच की है।

फेयरवेल पार्टी के दौरान फायरिंग
फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रा पर गोली चलाने जाने की ये घटना शहर के नजूल कॉलोनी स्थित डीएनडी स्कूल की है जहां रविवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पार्टी में स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे और एंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान 12 क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा पर गोली चलाने की घटना बताई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान एक छात्र छात्रा के पास पहुंचा और उसके कहा कि तुम्हें कोई बाहर बुला रहा है। छात्रा बाहर आई और तभी बाहर मौजूद दूसरे युवक ने उस पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें- ये क्या हो रहा है...किराएदार की बीवी को लेकर भागी मकान मालिक की बेटी, जानें पूरा मामला

बात करने के लिए बना रहा था दबाव
बताया गया है कि जब छात्रा पार्टी से बाहर आई तो बाहर शहरोक का रहने वाला एक लड़का खड़ा हुआ था। जिसने छात्रा से बात करनी चाही लेकिन जब छात्रा ने उससे बात करने से मना कर दिया तो वो बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी दौरान लड़के पास बंदूक देख लड़की घबरा गई और तुरंत अपने भाई को कॉल करने लगी तभी लड़के ने बंदूक निकाली और गोली चला दी। गोली लड़की के पास से गुजरी और उसके छर्रे लड़की के हाथ में लग गए जिसके कारण उसे चोट आई है। गोली चलने की आवाज सुनकर तुरंत स्कूल में मौजूद छात्र-छात्रा बाहर आए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक घायल लड़की सेन समाज की है और आरोपी लड़का कुशवाह समाज का है।

देखें वीडियो- होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ाए लड़के-लड़कियां