कुंभराज के जंगल में ले गए थे छुपाने
बच्चे का अपहरण करने के बाद बच्चे को कुंभराज के जंगलों में छुपाने ले गए। बच्चे ने पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया, दो लोग थे और वे हाथी दिखाने ले गए थे। उन्होंने मुंह कपड़े से बंद कर दिया और पीछे से हाथ बांध दिए। रोड पर मैंने कुंभराज लिखा देखा था। वह मुझे मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल ले गए। उनके पास रिवाल्वर भी दी। उधर, इस घटना की जानकारी लगने के बाद से ही मां समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। जब तक बच्चा नहीं आ गया, तब किसी ने पानी तक नहीं पिया।