6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर शादीशुदा आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो छोड़ भागा, खुद को कर चुका है बागी घोषित

पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। बर्खास्त आरक्षक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर छोड़ने के आरोप हैं।

2 min read
Google source verification
News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो छोड़ भागा, खुद को कर चुका है बागी घोषित

गुना. मध्य प्रदेश की गुना पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। बर्खास्त आरक्षक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर छोड़ने के आरोप हैं। महिला द्वारा इस संबंध में मंगलवार को कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आरक्षक अपनी ड्यूटी के दौरान ही थाने से इंसास राइफल लेकर फरार हो गया था। यही नहीं उसने खुद को बागी भी घोषित कर दिया था।

गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार, मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2017 में कोतवाली में पदस्थ आरक्षक नीरज जोशी अपने भाई को तलाशते हुए उसके घर आया था। आइस दौरान महिला घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरक्षक ने उसे डराने-धमकाने और बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि, इस घटना के बाद वो काफी डर गई थी, उसने डर के मारे इस बारे में किसी को नहीं बताया लेकि, नीरज इसके बाद भी कई बार घर पर आया, उसने शादी का भरोसा दिलाकर कई बार उसका शोषण किया।

यह भी पढ़ें- भालू के हमले से युवक की मौत, जान बचाने काफी देर जद्दोजहद करता रहा युवक पर नहीं मिली मदद


गर्भवती हुई महिला तो छोड़कर भागा

महिला का आरोप है कि, नीरज द्वारा किये गए दुष्कर्म के बाद वो गर्भवती हो गई। नीरज जोशी से उसे 6 महीने की एक बच्ची भी है। अब नीरज जोशी उसे छोड़कर भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि, नीरज पहले से ही शादीशुदा भी है। ये बात उसने महिला से छुपाए रखी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ कोतवाली थाने में रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया। उस पर SC-ST एक्ट की धारा भी लगाई गई।


पुलिस टीम ने घेरीबंदी करके किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद भी युवती को डरा धमकाकर उसे शादी का झांसा देकर पिछले 5 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस का कहना है कि, महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और आरोपी को कैंट थाना इलाके से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस का कहना है कि, आरोपी का DNA टेस्ट भी कराया गया है, ताकि प्रमाणित हो सके कि, बच्ची किसकी है?

यह भी पढ़ें- ATM से कैश निकालने के नियम में हुआ बदलाव, ट्रांजैक्शन से पहले जरूर जान ले

खुद को बागी घोषित कर चुका था आरोपी

6 फरवरी 2021 को आरोपी नीरज जोशी ईवीएम सुरक्षा गार्ड ड्यूटी से बिना कोई सूचना दिए गायब हो गया था। उसका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में उसने खुद को बागी घोषित कर दिया था। ड्यूटी के लिए मिली इंसास रायफल से कई राउंड हवाई फायर करते हुए उसका वीडियो सामने आया था। उसने पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठी। उसमे नीरज जोशी को दोषी सिद्ध होने पर 13 जनवरी 2022 को नीरज जोशी को बर्खास्त कर दिया गया था।

हिमालय में खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय हिमवीरों ने खेली कबड्डी, देखें वीडियो