
NEET-JEE Exam 2020 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
चंडीगढ़। पंजाब में रविवार यानी 13 सितम्बर, 2020 को कर्फ्यू नहीं रहेगा। यह निर्णय नीट की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है। हां, गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें बंद रहेंगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह घोषणा की है।
यह भी पढ़ें
परीक्षार्थियों को कोई कठिनाई नहीं आएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि राज्य सरकार ने सभी शहरों और कस्बों में कर्फ्यू लगाया हुआ है, पर इस रविवार रुकावट रहित यातायात को यकीनी बनाने के लिए छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें
फीस न देन पर क्लास से निकालने की शिकायत पर कार्रवाई
मुक्तसर के एक निवासी द्वारा शिकायत की गई कि संत बाबा गुरमुख सिंह पब्लिक स्कूल, श्री मुक्तसर साहिब द्वारा ऑनलाइन शिक्षा समूह में से एक विद्यार्थी को फीस अदा न करने के कारण बाहर निकाल दिया गया है। इस संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रात:काल ही डिप्टी कमिश्नर को यह मसला सुलझाने के निर्देश दे दिए थे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह भी कहा कि उनको यह भी बताया गया है कि शिकायतकर्ता की बेटी को अब क्लास लगाने की इजाज़त दे दी गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूलों द्वारा की जा रही ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि उनको स्पष्ट हिदायतें हैं कि कोविड संकट के चलते फीस की अदायगी न करने के कारण किसी भी विद्यार्थी को हटाया न जाए।
राज्य में 19 आईटीआई
पटियाला के एक निवासी द्वारा गाँव घग्गा में एक पोलीटेक्निक कॉलेज स्थापित किए जाने संबंधी लम्बित पड़े प्रस्ताव संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। कहा कि उन्होंने घग्गा में एक आई.टी.आई. की स्थापना हेतु पहले ही मंज़ूरी दे दी गई है, जो कि राज्य भर में स्थापित की जाने वाली 19 आई.टी.आई. के प्रस्ताव का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय सरकार को घग्गा की आई.टी.आई. सम्बन्धी जल्द ही मंज़ूरी देने के लिए निर्देश देंगे।
Updated on:
12 Sept 2020 12:07 pm
Published on:
12 Sept 2020 12:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
