
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एल्विश यादव को मिली धमकी
Elvish Yadav Extortion Case: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुग्राम में रहने वाले एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल और मैसेज भेजकर दो दिन के अंदर पैसे देने को कहा गया। पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई है। मामले केसार्वजनिक होने से इलाके में ह़डकंप मच गया है।
एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उनके फोन पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी, जिसे वह रिसीव नहीं कर सके। कुछ देर बाद उसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया। मैसेज में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। साथ ही कहा गया कि अगर दो दिन के अंदर पैसे नहीं दिए गए तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एल्विश और उनके परिवार चिंता में हैं।
आपको बता दें कि धमकी एल्विश के साथ उनके पिता को भी भेजी गई है। उनके फोन पर भी धमकी भरा मैसेज आया है। इसके बाद परिवार ने तुरंत गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल और मैसेज कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं।
यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव का नाम ऐसी घटना में सामने आया हो। पिछले साल 17 अगस्त 2025 को उनके घर के बाहर बाइक पर आए बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया था।
उस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें फरीदाबाद निवासी इशांत, जतिन, गौरव और आदित्य शामिल थे। अब फिर से रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Published on:
10 May 2026 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
