
धान के सीजन में सब तरफ धुआं-धुआं
गुरुग्राम. हरियाणा में धान के सीजन के दौरान हर तरफ धुआं-धुआं दिखाई देगा। हरियाणा में चुनाव के चलते सत्तारूढ़ भाजपा ( Bjp Government ) जहां किसानों की नाराजगी मोल लेने के पक्ष में नहीं है वहीं सरकारी अधिकारी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण कार्रवाई होना आसान दिखाई नहीं दे रहा है।
हरियाणा में हाल ही हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी गेहूं का सीजन था। सरकारी अमला चुनाव में व्यस्त रहा और राजनीतिक दल सबसे अहम वोट बैंक किसानों को लुभाने में लगे रहे। इसके चलते किसानों ने अपने खेतों में गेहूं के ठूंठ जलाए, लेकिन प्रशासनिक अमले ने न के बराबर कार्रवाई की।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
अब हरियाणा में विधानसभा ( Haryana Assembly ) चुनाव हैं और प्रदेश के खेतों में धान की कटाई शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर हरियाणा की मुख्य सचिव ( Chief Secretary ) केशनी आनंद अरोड़ा ने मंडलायुक्तों, जिला उपायुक्तों को प्रदेश में किसानों द्वारा पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि हरियाणा के सभी जिला उपायुक्त इस समय बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी काम कर रहे हैं। वहीं सरकारी अमला भी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं। ऐसे में पराली जलाने वाले किसानों के विरूद्ध कार्रवाई पर अभी से संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
कोई नहीं छेड़ेगा वोट बैंक
चुनावी मौसम में सभी राजनीतिक दलों का मुख्य वोट बैंक किसान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ( Bhupender Singh Hudda ) तथा इनेलो नेता अभय चौटाला ( Abhay Choutala ) अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी रैलियों के दौरान किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। किसान संगठन भाजपा ( BJP ) से पहले ही नाराज चल रहे हैं। इन परिस्थितियों में सरकार भी किसानों की नाराजगी मोल लेने के मूड़ में नहीं है। इसके चलते सरकार पराली जलाने वाले किसानों के प्रति नरम रुख अपनाएगी। राजनीतिक कारणों के चलते किसानों को मिलने वाली छूट का खामियाजा हरियाणा की आम जनता भुगतेगी। प्रदेश में गुरुवार को जहां मौसम करवट बदल चुका है, वहीं धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है।
हरियाणा में नए एक्ट के तहत नहीं हो रहे चालान
नया मोटर व्हीकल एक्ट ( New Vehicle Act ) लागू किए जाने के बावजूद हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने नाममात्र चलान किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश सरकार ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह चालान के बजाए पहले लोगों को नए मोटर व्हीकल एक्ट के लिए जागरूक करें। वर्तमान में नए एक्ट के तहत चालान करने में ढील बरती जा रही है।
Published on:
26 Sept 2019 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
