
GF को ढाई साल तक रखा लिव इन रिलेशन में, बाद में प्रेमी ने की ये हरकत, युवती ने रोते हुए सुनाई LOVE STORY
ग्वालियर। शहर में रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा की दोस्ती उसके साथ ही कॉलेज में पढऩे वाले एक युवक से हो गई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती परवान चढ़ती गई और दोनों में प्यार हो गया। बाद में युवक ने अपने जन्मदिन की पार्टी एक होटल में रखी। जहां युवती को भी बुलाया गया और उसी रात युवती से बलात्कार कर दिया। बाद में उसे ढाई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखा। कुछ दिन पहले प्रेमी उसे धोखा देकर भाग गया।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 साल की पीडि़ता की दोस्ती कॉलेज में बुलंदशहर के गुलफाम से हुई थी। दोनों साथ में घूमने भी जाने लगे। पीडि़ता का कहना है इसी बीच उसने जन्मदिन की पार्टी में इंदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित होटल में बुलाया। जहां उससे बलात्कार किया। छात्रा ने विरोध किया तो बोला उससे शादी करेगा। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
कई बार शादी के लिए कहा तो टालता रहा। जिद करने पर उसे एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पीडि़ता ने कहा कि उससे कोर्ट मैरिज कर ले। वह बोला बुलंदशहर जाकर माता-पिता के सामने शादी करेगा। कुछ दिन पहले सामान लेने के बहाने घर से बाहर गया फिर लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल लगाया तो बंद मिला। बाद में पता चला कि उसे धोखा देकर चला गया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
14 Nov 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
