इकलौते बेटे की मौत खबर जैसे ही तोफान की पत्नी रजनी को लगी, तो वो दौड़कर मौके पर पहुंची, जहां उसके कलेजे का टुकड़ा सफेद कपड़े में लिपटा पड़ा था। मां ने उसे अपनी छाती से लगा लिया और बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे तसल्ली देने के लिए चेहरे पर पानी डाला तो होश में आते ही वो चिल्लाकर बोली कि कोई मेरे लाल को लौटा दे, अब मेरा लाल कहां से आएगा। तीन घंटे तक अपने मृत बेटे को मां यूं ही छाती से चिपकाए रही। बताते हैं कि तोफान का एक ही बेटा था और उसने अपने एक बच्चे के बाद ऑपरेशन करा लिया था।