
ग्वालियर सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई थी मौत, अब घटना का CCTV वायरल (Photo Source- Input)
Gwalior Road Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके में बीते तीन दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे ऑटो रिक्शा सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई थी। अब इस सड़क हादसे का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सामने आए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, स्कॉर्पियो चालक कितनी रफ्तार में ऑटो को टक्कर मारी थी।
सामने आए सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए गुजरती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ऑटो में 9 लोगों के सवार होने के बावजूद वो तिनके के समान उड़ता हुआ पेड़ में जा टकराया। यही नहीं, पुलिस का वाहन भी संदिग्ध गाड़ी वाले का पीछा करती दिखाई दी। वहीं, हादसे के बाद के कुच अन्य वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए ऑटो और उसमें बुरी तरह फंसे सवार नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, शहर के गांधी रोड के परशुराम चौराहे पर गुरुवार - शुक्रवार की दरमियानी 27 मार्च की रात को ऑटो सवार पांच लोगों की जान लेने और 4 को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने वाली स्कॉर्पियो काल बनकर सड़क पर दौड़ रही थी। दिल दहलाने वाले हादसे का 16 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, हादसे के वक्त सड़क पर सन्नाटा था, ऑटो सामान्य रफ्तार में सड़क पर चल रहा था। परशुराम चौराहा के पास पहुंचने वाला ही था कि, पीछे से एक बेलगाम स्कॉर्पियो, जिसके अमन शर्मा नाम का चालक बेहताशा दौड़ाता हुआ आया और आगे चल रहे ऑटो एमपी 07 आरए 2284 को जोरदार टक्कर मारते गुजर गया।
फुटेज में साफ दिख रहा है अंधाधुंध रफ्तार वाहन की सीधी टक्कर ऑटो झेल नहीं पाया और करीब तीन फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ में जा घुसा। टक्कर से ऑटो में बैठे 30 वर्षीय शुभम उर्फ लाली शाक्य, उसकी पत्नी 26 वर्षीय शगुन, निवासी थाटीपुर, शुभम की सास 60 वर्षीय प्रीति, निवासी अलीगढ, शुभम के ताऊ 55 वर्षीय इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य, ताई 52 वर्षीय लीला, पत्नी इंद्रजीत, निवासी घासमंडी मुरार की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ लाशें ऑटो के अंदर फंसी रह गईं तो कुछ हवा में उछलकर सड़क पर आ गिरीं। वहीं, इस हादसे में शुभम का बेटा 6 वर्षीय आरव और बेटी 4 वर्षीय प्रियांश समेत इंद्रजीत की बेटी 20 वर्षीय प्रीति और ऑटो चालक राजेश गंभीर हालत में ऑटो के अंदर ही फंसे रह गए। इन सभी का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है।
ऑटो परिवार के 5 लोगों की जान लेकर भी अमन शर्मा ने गाड़ी नहीं रोकी, जबकि उसने और गाड़ी में उसके साथ बैठे दोस्त अभिषेक निवासी गोरखपुर ने देख लिया था कि, जिस ऑटो को उन्होंने टक्कर मारी है, उसमें कई लोग बैठे थे। मौत का खेल खेलकर दोनों गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले। उनके निकलते ही पीछे से पडाव थाने की डायल-112 भी उनके पीछे दौड़ती दिखाई दी।
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि, हादसे में घायल प्रीति की हालत अब स्थिर होने लगी है। रविवार को उसे जे.ए.एच से खेड़ापति स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। प्रीति के शरीर में कई गहरी चोटे आई हैं। जबकि, अन्य तीनों घायलों की हालत अब भी नाजुक है।
Published on:
30 Mar 2026 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
