
ग्वालियर. ग्वालियर में एक नामी कॉलेज संचालक की डायवोर्स और लव स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के एक नामी कॉलेज का 50 वर्षीय संचालक का अपनी ही असिस्टेंट से अफेयर चल रहा था। अब कॉलेज संचालक अपनी लव स्टोरी को शादी में बदलने के लिए पत्नी को शादी के 26 साल बाद तलाक दे रहा है। तलाक के लिए उसने करोड़ों रुपए की कीमत चुकाई है और यही कारण है कि कॉलेज संचालक की लव और डायवोर्स की स्टोरी हर किसी की जुबान पर चढ़ी हुई है।
शादी के 26 साल बाद तलाक
ग्वालियर शहर के एक नामी कॉलेज के 50 वर्षीय संचालक ने पत्नी से तलाक की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपए चुकाई है। कॉलेज संचालक ने 26 साल पहले साल 1996 में शादी की थी और उनका एक बेटा और बेटी भी है। हाल ही में बेटी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती 10-12 साल तो ठीक रहे लेकिन बाद में कॉलेज संचालक व उनकी पत्नी में विवाद होने लगे। इसके बाद ही कुछ साल पहले कॉलेज संचालक का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर शुरु हो गया। जब पत्नी को इस बात का पता चला तो वो विवाद और बढ़ गया और करीब 4 साल पहले पत्नी ने पति का घर छोड़ दिया और बेटा-बेटी को साथ लेकर अलग रहने लगी।
गर्लफ्रेंड के लिए करोड़ों का तलाक
पत्नी से अलग होने के बाद कॉलेज संचालक की लव स्टोरी भी धीरे धीरे जग जाहिर हो रही थी और इसे रिश्ते की डोर में बांधने के लिए उसे पत्नी को तलाक देना जरुरी था। लिहाजा उसने साल 2020 में फैमिली कोर्ट में पत्नी से तलाक का केस लगाया। पति-पत्नी की गवाही हुई तो दोनों ने सहमति से अलग होने की बात कही। जिसके बाद अब कुछ शर्तों में बंधे इस तलाक को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। जिन शर्तों पर तलाक पर सहमति बनी है उसके आधार पर पति पत्नी को तलाक के लिए कैश सहित करीब 1.20 लाख रुपए की संपत्ति देगा।
इन शर्तों पर बनी सहमति
- पति, पत्नी को जबलपुर के चार फ्लैट के एवज में नकद पैसे देगा।
- पत्नी को सिटी सेंटर में रहने के लिए एक लक्जरी फ्लैट देगा।
- जो भी जेवरात हैं उन पर पत्नी का ही अधिकार रहेगा।
- बच्चे जिनके साथ भी रहना चाहते हैं उन्हें नहीं रोका जाएगा।
- पत्नी, पति के खिलाफ अब कोई भी कानूनी दावा पेश नहीं करेगी।
देखें वीडियो- एशिया का सबसे बड़ा बायो मीथेनेशन प्लांट
Published on:
19 Feb 2022 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
