5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तारों के झुरमुट में चमका एक सितारा, चरणी में किए बालक यीशु के दर्शन

- गुरुवार को मनाया जाएगा क्रिसमस

2 min read
Google source verification
तारों के झुरमुट में चमका एक सितारा, चरणी में किए बालक यीशु के दर्शन

तारों के झुरमुट में चमका एक सितारा, चरणी में किए बालक यीशु के दर्शन

ग्वालियर. क्रिसमस का उल्लास शहर में मध्य रात्रि को प्रभू यीशु के जन्म के साथ प्रारंभ हो गया। रात बारह बजते ही गिरजाघरों के घंटे आनंद उत्सव में गूंजने लगे। लोगों ने सपरिवार गिरजाघर जाकर प्रार्थना सभा में भाग लिया और चरणी में बालक यीशु के दर्शन किए। क्रिसमस की एक-दूजे को बधाई देने का सिलसिला देने देर रात तक जारी रहा।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के गिरजाघरों में सुबह से रौनक थी। शाम ढलते ही यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं। रोशनी से जगमगाते फालका बाजार स्थित सेंट जॉन कैथेड्रल गिरजाघर मेें धर्माध्यक्ष डॉ.जोसफ थायकाट्टिल के नेतृत्व में उत्सव प्रारंभ हुआ। उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए उनके बुरे कर्मों के लिए प्रायश्चित कराया। इसके बाद वेदी पाठ हुए एवं मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। पूजा व आराधना की इस कड़ी में बारह बजते ही गिरजाघरों में यीशु के जन्म का उल्लास शुरू हो गया। इसके बाद थायकाट्टिल बालक यीशु की प्रतिमा को गोद में लेकर आए और उन्हें बाहर सजी चरणी में लिटाया। लोगों ने आनंंद भाव से बालक यीशु को गौशाला की झांंकी में देखा और उनके जन्म पर एक-दूसरे को बधाई देना शुरू किया। इस अवसर पर गिरजाघरों में भजन और बधाई गीत गाए गए। तारों के झुरमुट में चमका एक सितारा, नवजीवन जो देने आया करता हमें इशारा है..., मरियम का दुलारा बेटा चरणी में पैदा हुआ...आया-आया ईश्वर का बेटा नमन करो सब जो चरणी में लेटा...आदि जैसे गीतों को ईसाई समाज के लोगों ने आत्म विभोर होकर गाया। बिशप ने इस अवसर पर क्रिसमस की बधाई देते हुए लोगों को प्रेम व सद्भाव की सीख दी।
कहां किसने किया मिस्सा बलिदान
सेंट जॉन कैथेड्रल चर्च फालका बाजार में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ.जोसफ थायकाट्टिल, सेंट पॉल चर्च मुरार में फादर जॉन जेवियर, सेंट टेरेसा आश्रम सिकंदर कंपू में फादर थॉमस एवं गुड शेपर्ड चर्च महाराजपुरा में फादर प्रताप टोपो मिस्सा बलिदान अर्पित किया।