6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी बचाओ चौराहे पर युवती को गोलियों से भूनने वाले आरोपी गिरफ्तार

पूर्व डीजीपी की नातिन को कोचिंग से सहेली के साथ लौटते वक्त बाइक सवार युवकों ने मारी थी गोली...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर के बेटी बचाओ चौराहे पर 10 जुलाई को कोचिंग से लौटते वक्त 17 साल की छात्रा अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पकड़ा है। इस घटना के मुख्य आरोपी सुमित रावत पर पुलिस ने 30 हजार और उसके भाई उपदेश रावत पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इन दोनों को ही दिल्ली और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

सहेली थी टारगेट, अक्षया हुई शिकार
बताया गया है कि आरोपी सुमित रावत अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा से एकतरफा प्यार करता था और लंबे समय से उसे दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा था। सोनाक्षी उससे दोस्ती नहीं करना चाहती थी और इसलिए 10 जुलाई को सुमित और उसके भाई उपदेश ने सोनाक्षी को मारने की प्लानिंग बनाई। सोनाक्षी और अक्षया यादव एक ही स्कूटी से कोचिंग से घर लौट रही थीं इसी दौरान बेटी बचाओ चौराहे पर पीछे से आए सुमित और उपदेश ने सोनाक्षी को निशाना बनाना चाहा लेकिन हाथ हिलने के कारण गोलियां स्कूटी चला रही अक्षया को लग गई थीं जिससे उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- एक पत्नी ऐसी भी...पति की खुशी के लिए दूसरी औरत को घर में रखा, अब मुसीबत आई तो बनी ढाल

पुलिस ने घोषित किया था ईनाम
बेटी बचाओ चौराहे पर सरेआम अक्षया की हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल सुमित और उसके भाई उपदेश पर इनाम घोषित किया था और लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जिसमें अब पुलिस को सफलता मिली है। बता दें कि अक्षया यादव ग्वालियर शहर के पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन थी। वहीं अक्षया की सहेली सोनाक्षी ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। यहां ये भी बता दें कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी राजेश चंदेल ने एसआई प्रमोद शर्मा को निलंबित भी कर दिया है। क्योंकि मृतक छात्रा और उसके फ्रेंड ने 7 दिन पहले पुलिस से आरोपी सुमित की शिकायत की थी, इसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

देखें वीडियो- बेटी बचाओ चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या