इन स्टंटमैनों के करतब इतने खतरनाक होते हैं कि वह हाथ छोड़कर, बाइक पर लेटकर, खड़े होकर ऐसे बाइक चलाते हैं मानो सीधी सड़क पर चला रहे हों। यह स्टंटमैन एक साथ लाइन में लगकर तीन से चार बाइक चलाते हैं वह दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। यही नहीं बाइक ही चलाते हों ऐसा भी नहीं है, यह कार भी उसी सफाई से कुएं की दीवार पर चलाते हैं जैसे बाइक चलाते हैं। कार में महिला सवारी बैठाकर भी चलाते हैं, तीन लोग बैठकर कुएं की दीवार पर कार 80 से 100 किलोमीटर की स्पीड में दौड़ती हुई जब दर्शकों के सामने से गुजरती है तो लोग तालियां बजाने से अपने आपको नहीं रोक पाते।