22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Jodao Nyay Yatra : एमपी में राहुल, पीएम मोदी पर भी किया कमेंट, रोड शो में कहा ‘आपके बेटे को जज बनाना चाहता हूं मैं’

Bhaarat Jodo Nyay Yatra in MP Before lok sbha election: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अपने होर्डिंग्स व बैनर लगाए। जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए गए। राहुल गांधी के साथ खुली गाड़ी में कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक साहब सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा मौजूद थे। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा...

3 min read
Google source verification
bharat_jodo_nyay_yatra_in_mp_rahul_gandhi_comment_at_pm_modi_road_show_in_gwalior_before_lok_sabha_election.jpg

Bhaarat Jodo Nyay Yatra in MP Before lok sbha election: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को निरावली से ग्वालियर सीमा प्रवेश किया। निरावली पर स्वागत के बाद मल्लगड़ा पहुंचे और यहां से खुली गाड़ी में सवार होकर हजीरा चौराहे तक आए। मल्लगड़ा से हजीरा के बीच राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों ने सेल्फी भी ली और उनसे बात भी की। उनकी यात्रा के साथ पैदल व गाडिय़ों के साथ लोग चल रहे थे। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए। मल्लगड़ा से हजीरा व फिर सिरौल चौराहे तक राहुल गांधी का स्वागत किया गया। सिरौल पहाड़ी के पास राहुल गांधी के रुकने की व्यवस्था की गई और ग्वालियर में रात्रि विश्राम किया।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अपने होर्डिंग्स व बैनर लगाए। जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए गए। राहुल गांधी के साथ खुली गाड़ी में कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक साहब सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा मौजूद थे। हजीरा चौराहे पर सभा के बाद यात्रा बिरलानगर पुल होते हुए गोले के मंदिर पहुंची। 2 हजार मोटर साइकिल काफिले के आगे चल रही थीं। आकाशवाणी चौराहे पर पहुंची। ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक सतीश सिकरवार व महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने यात्रा का स्वागत किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोकसभा के दावेदारों ने अपनी दम दिखाई। विधानसभा के हिसाब से स्वागत कराया। इस यात्रा से लोकसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश रही।

'देश की 200 बड़ी कंपनियों में आपके नाम का एक भी 800 वाहनों का मालिक नहीं, मनरेगा की लिस्ट में ढेरों मिल जाएंगे'

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ न्याय यात्रा शनिवार को ग्वालियर पहुंची। राहुल गांधी ने हजीरा पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासियों की आबादी देश में 73 फीसदी है। लेकिन देश की 200 कंपनियों में कितने कुशवाह, कितने माझी व कितने यादव हैं। इन कंपनियों के मालिकों में भाइयों आपके नाम का कोई नहीं है। न अस्पताल, न यूनिवर्सिटी आपके लोग चला रहे है। आपको अपने नाम देखने हैं तो मनरेगा की सूची में देखिए। उस सूची में ढेरों नाम मिल जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जातिगत गणना क्रांतिकारी कदम है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में दो ही जात हैं। एक अमीर व दूसरी गरीब। पहले नरेंद्र मोदी कहते थे कि मैं ओबीसी हूं, जैसे ही मैंने जाति गणना की कही तो कहने लगे कि हिन्दुस्तान में कोई जाति ही नहीं है। नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि आपकी आबादी पता चले और आपको भागीदारी मिले। कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले जातिगत गणना की जाएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि 73 फीसदी आबादी इस देश को चला रही है। आप खून पसीना बहाकर इस देश को चलाते हैं, लेकिन आपको कहीं भी भागीदारी नहीं मिलती है। यह देश की सच्चाई है। देश के हाईकोर्ट में 650 जज हैं। इन जजों में आपके नाम के कितने लोग हैं। एक भी नहीं। इस देश को तीन से चार फीसदी लोग चला रहे हैं। मैं चाहता हूं कि आपको भागीदारी मिले। कुशवाह जी हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक बने। हमने भारत जोड़े यात्रा में न्याय शब्द क्यों जोड़ा है। इस शब्द को जोडऩे के पीछे का उद्देश्य आपको न्याय दिलाना है। आपका बेटा भी सुप्रीम कोर्ट का जज बने।

ये भी पढ़ें :Education News: बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए देना होगा एंट्रेस, इस दिन होगा PG और UG का CUET

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election : कांग्रेस ने राज्यसभा में, तो अब भाजपा ने ग्वालियर सीट पर खेला ओबीसी दांव