5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सातवें आसमान पर SDM साहब का पारा : बुजुर्ग महिला और बेटे पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

- गर्मी में चढ़ा SDM साहब का पारा- युवक और बुजुर्ग महिला की कर दी पिटाई- सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL- किसने दिया थप्पड़ मारने का अधिकार?

2 min read
Google source verification
News

सातवें आसमान पर SDM साहब का पारा : बुजुर्ग महिला और बेटे पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले भितरवार के एसडीएम अश्वनी रावत द्वारा अमानवीयता का मामला सामने आया है। यहां एसडीएम साहब ने एक युवक के साथ साथ बुजुर्ग महिला की भी पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल भी होने लगा है।

खास बात ये है कि, जिस मामले की शिकायत पर साहब को कार्रवाई करनी चाहिए थी, पर साहब खुद ही बेलगाम हो गए। अब सवाल ये है कि, इन्हें ही मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है ? हालांकि, पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के तहत महिला और उसके साथ दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाने शिकायत भी दर्ज करा दी है।

यह भी पढ़ें- अस्पताल के बाहर दो पक्षों में जमकर विवाद, परिसर में चले लात-घूंसे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि, जिले के अंतर्गत आने वाले घिरौली गांव में नल जल योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लेने एसडीएम अश्वनी रावत और पीएचई विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत सामने आई। शिकायत ये थी कि, गांव में रहने वाले नरेश यादव के परिवार ने हैंडपंप पर कब्जा जमा रखा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि, सरकारी हैंडपंप नरश यादव के परिवार का कब्जा हटवाया जाए।

यह भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद मध्य प्रदेश में बनने जा रहा है 'श्री राजा राम लोक', देखें डिजाइन


SDM ने जड़े थप्पड़

शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे एसडीएम की युवक नरेश यादव से बहस हो गई। इस दौरान एसडीएम साहब को इतना गुस्सा आ गया कि, उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ने शुरु कर दिए। इस दौरान बीच बचाव करने आई बुजुर्ग महिला को भी एसडीएम ने थप्पड़ मार दिया। हालांकि, महिला की ओर से भी एसडीएम पर हाथ उठाया गया, जिसका वीडियो सामने आया है।